
नए साल का जश्न तो होगा लेकिन पाबंदियों के साथ, जानिए चेन्नई-मुंबई में पुलिस की पूरी तैयारी
AajTak
नए साल के मौके पर एक बार फिर कई जगहों पर बड़ी पार्टियों की तैयारी कर ली गई है. लेकिन कोई नियम ना टूटे और स्थिति कंट्रोल में रहे, इसलिए मुंबई और चेन्नई पुलिस की तरफ से गाइडलाइन तैयारी कर ली गई है. कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं और कुछ नसीहत देने का काम भी हुआ है.
नए साल पर जश्न को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है. कोरोना की पाबंदियां कम हो चुकी हैं, ऐसे में लोग पार्टी करने को ज्यादा उत्साहित हैं. लेकिन इस बार भी कई राज्यों में अलग-अलग स्तर की पाबंदी रहने वाली है. यानी कि 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को कई जगहों पर खुलकर पार्टी नहीं की जाएगी. चेन्नई और मुंबई पुलिस ने तो अपनी तरफ से विस्तृत जानकारी साझा कर दी है.
चेन्नई पुलिस क्यों कर रही इतनी सख्ती?
चेन्नई पुलिस ने तो इस बार Zero Fatality Night का लक्ष्य रखा है, यानी कि जश्न वाले दिन किसी की भी मौत ना हो. पुलिस की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वे रोड पर बड़ी संख्या में इकट्ठा ना हों, वे मरीना और Elliots बीच पर भी किसी तरह का जश्न ना मनाएं. बताया गया है कि तमाम बीचों पर कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी और जगह-जगह बैरिकेडिंग होगी, ऐसे में किसी को भी देर रात बीच जाने नहीं दिया जाएगा. जानकारी मिल रही है कि 31 की रात को करीब 90 हजार पुलिसकर्मी और 10 हजार होम गार्ड जमीन पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले हैं. नियमित रूप से गाड़ियों की चेकिंग भी की जाएगी, ऐसे में घर में रह परिवार के साथ नया साल मनाने की अपील की गई है.
पार्टी करने का क्या समय है?
हर साल नए साल की पार्टी पर नशे के बाद कई युवक रैश ड्राइविंग भी करते हैं. इस बार चेन्नई पुलिस उन युवकों पर भी नकेल कसने जा रही है. पुलिस ने जोर देकर कहा है कि अगर कोई नशे की हालत में ड्राइव करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया जाएगा. नशे की स्थिति में युवकों को एक QR Code इस्तेमाल करने की नसीहत दी गई है जिससे उबर की गाड़ी मौके पर पहुंच उन्हें उनके घर तक पहुंचा देगी. इस बार कुछ और नियमों में बदलाव करते हुए चेन्नई पुलिस ने पार्टी के समय को 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक कर दिया है.
मुंबई में भी पुलिस मुस्तैद

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











