
नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बदल दिया मंत्रालय में काम करने का समय, अब दो शिफ्टों में होगा काम
ABP News
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में नजर आ रहे हैं. मंत्रालय संभालते ही पहले अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय में काम के घंटे को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभालते ही मिनिस्टर ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों के काम करने का समय बदल दिया है. रेल मंत्री ने स्टाफ को दो शिफ्ट में काम करने का आदेश दिया है. पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे खत्म होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू होगी और मध्यरात्रि में 12 बजे तक चलेगी. इसके अलावा 94 बैच के IAS अधिकारी अश्विनी वैष्णव रेलवे की कमाई बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाने पर विचार विमर्श कर रहे हैं. रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण के मुताबिक यह आदेश सिर्फ एमआर सेल (मंत्री कार्यालय) के लिए जारी किया गया है न कि प्राइवेट या रेलवे स्टाफ के लिए. नारायण ने कहा, "रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि मंत्री कार्यालय के सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से दो शिफ्ट सुबह 7 बजे से 4 बजे और दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक काम करेंगे."More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












