
नई गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था शख्स, तभी पहुंच गई पुरानी प्रेमिका, फिर...
AajTak
लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के सपने संजोने लगी. फैमिली प्लानिंग की बात होने लगी. लेकिन एक दिन बॉयफ्रेंड के बारे में ऐसी सच्चाई निकलकर सामने आई कि लड़की के होश उड़ गए. खुद लड़की ने अपनी कहानी शेयर की है.
डेटिंग एप के जरिए 22 साल की एक लड़की की मुलाकात अपने 'सपनों के राजकुमार' से हुई. वह उसके साथ शादी के सपने संजोने लगी. फैमिली प्लानिंग की बात होने लगी. लेकिन एक दिन लड़के के बारे में ऐसी सच्चाई निकलकर सामने आई कि लड़की के होश उड़ गए. खुद लड़की ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
डेली मेल की मुताबिक, लड़की ब्रिटेन के शेफील्ड की रहने वाली है. उसका नाम मेडेलीन जे है. कुछ समय पहले डेटिंग एप टिंडर पर उसकी मुलाकात जैसेन नाम के लड़के से हुई. बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का प्लान किया. चंद मुलाकातों के बाद वे एक दूसरे को पसंद करने लगे. रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने रोमांटिक हॉलिडे पर स्पेन जाने का फैसला किया. लेकिन इसी हॉलिडे पर मेडेलीन के बॉयफ्रेंड जैसेन की पोल खुल गई. खुलासा हुआ कि जैसेन की पहले से एक प्रेमिका है और वह प्रेग्नेंट है. इस खुलासे ने मेडेलीन को मायूस कर दिया.
रोमांटिक हॉलिडे पर ऐसे खुली बॉयफ्रेंड की पोल
दरअसल, 3 महीने के रिलेशनशिप के बाद मेडेलीन जैसेन संग वेकेशन के लिए स्पेन पहुंची थीं. जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरे, एक प्रेग्नेंट महिला ने उन्हें रोक लिया. उसने बताया कि वो जैसेन की प्रेमिका है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है. ये सुनकर मेडेलीन हैरान रह गईं.
उस महिला ने यह भी दावा कि जैसेन नाम बदलकर 4 अलग-अलग लड़कियों को डेट कर चुका है. वह एक धोखेबाज है. उसके दो बच्चे भी हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर गहमागहमी का माहौल हो गया.
वहीं, जैसेन की सच्चाई जानने के बाद मेडेलीन ने डेटिंग एप से तौबा कर लिया. उन्होंने कहा कि जिसे 'सपनों का राजकुमार' समझ रही थी, वह शख्स धोखेबाज निकला. मेडेलीन कहती हैं- टिंडर पर मेरा पहला एक्सपीरियंस था. मुझे लगता है कि अब किसी भी आदमी पर भरोसा नहीं कर पाऊंगी. जैसेन ने मेरे जज़्बातों से खेला है. मेरा फायदा उठाया और प्यार के नाम पर धोखा दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










