
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
ABP News
Nand Kishore Yadav News: बिहार बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था.
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 5 मार्च को राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति की. नंद किशोर यादव के पास राजनीति का लंबा अनुभव है. वो बिहार सरकार में मंत्री, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. उनकी जगह पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया था. वो लगातार सात बार विधायक बने थे.
बिहार बीजेपी के चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा, "नागालैंड के राज्यपाल के रूप में बिहार के वरिष्ठ नेता श्री नंद किशोर यादव जी को नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से नागालैंड राज्य विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा. आपको सफल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं!"
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बाजपट्टी से विधायक रामेश्वर कुमार महतो ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री नंद किशोर यादव जी को नागालैंड के राज्यपाल पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं."













