
नंदीग्राम का संग्राम जारी, ममता को शुभेंदु ने हराया, TMC ने की रीकाउंटिंग की मांग
AajTak
ममता बनर्जी की पार्टी को मिल रही इस जीत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने ममता को बधाई देना शुरू कर दिया है. राज्य में विधानसभा की 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. हालांकि बहुचर्चित सीट नंदीग्राम से ममता बनर्जी 1957 वोटों से चुनाव हार गई हैं. बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शिकस्त दी है. पश्चिम बंगाल में सबसे दिलचस्प मुकाबला इसी सीट पर था. शुरुआत में काफी देर तक शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे चल रहे थे. लेकिन 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी लगभग 8 हजार वोट से आगे निकल गईं. हालांकि इसके बाद एक बार फिर ऐसा समय आया, जब शुभेंदु अधिकारी आगे हो गए थे. आखिरकार अंत तक शुवेंदु अधिकारी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. लेकिन टीएमसी ने फिर से मतगणना की मांग की है. ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम की बात भूल जाइए. मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ी क्योंकि यहां मैंने एक आंदोलन चलाया था.जो भी है ठीक है, मुझे नंदीग्राम की जनता का फैसला मंजूर है. हमलोगों ने 212 सीट पर जीत हासिल की है. बीजेपी को भारी शिकस्त मिली है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










