
नंदीग्रामः ममता बोलीं- वोटिंग के दौरान बंगाल में कैसे रैली कर रहे हैं PM, क्या कर रहा है EC?
AajTak
मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली करने पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मतदान के दिन प्रधानमंत्री रैली क्यों करते हैं. क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग याद रखे कि उसने क्या किया.
नंदीग्राम समेत बंगाल में 30 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण में भी बंगाल में बंपर वोट पड़ रहे हैं और 3.42 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. इस बीच यहां से चुनाव लड़ रहीं टीएमसी नेता ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साध रही हैं. नंदीग्राम में वोटिंग के दौरान ममता बनर्जी लगातार वहां पर बनी रहीं और कई पोलिंग सेंटर पर भी गईं. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र जनता का उत्सव है. नंदीग्राम में बीजेपी नहीं जीतेगी. नंदीग्राम में हमें 90 फीसदी वोट मिले हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











