
धोनी के माता-पिता ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता ने कोरोना संक्रमण को पराजित कर दिया है. उन्हें रांची के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता ने कोरोना संक्रमण को पराजित कर दिया है. उन्हें रांची के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. धोनी के पिता पान सिंह को व्हील चेयर पर विदा किया गया, जबकि माता देवकी सिंह खुद चलकर अस्पताल से निकलीं. कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण 20 अप्रैल को धोनी के माता-पिता को बरियातू स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












