
'धुरंधर 2' से खफा यश भूल गए अपनी चाल? खुद शुरू किया था क्लैश का 'टॉक्सिक' खेल
AajTak
ईद 2026 पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ का क्लैश इंडियन सिनेमा का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. यश ने 'धुरंधर 2' मे मेकर्स और बॉलीवुड के तौर-तरीकों से नाराजगी जाताना शुरू कर दिया है. लेकिन सवाल ये भी है कि क्लैश की शुरुआत किसने की थी?
इस साल के पहले बड़े फिल्मी क्लैश में अब पूरा एक महीना भी नहीं बचा है. 19 मार्च को ईद पर भिड़ने जा रहीं यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का माहौल गर्माने लगा है. हाल ही में सामने आया कि यश इस क्लैश से बहुत खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि 19 मार्च की डेट 'टॉक्सिक' ने बहुत पहले अनाउंस कर दी थी. इसलिए जब 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने इस डेट पर नजरें लगाईं तो कम से कम एक बार बात तो की ही जा सकती थी.
यश की नाराजगी समझी भी जा सकती है. एक एम्बिशियस फिल्म के लिए उन्होंने डेढ़-दो साल पहले से तगड़ा प्लान बनाया और रिलीज के 4 महीने पहले 'धुरंधर 2' ने उसमें टांग फंसा दी. लेकिन अब नाराज नजर आ रहे यश और 'टॉक्सिक' के मेकर्स शायद ये भूल रहे हैं कि ये क्लैश वाला खेल पहले उन्होंने ही शुरू किया था.
'टॉक्सिक' ने ही शुरू किया था क्लैश का खेल यश ने 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 19 मार्च 2026, पिछले साल मार्च में ही अनाउंस कर दी थी. 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने ये रिलीज डेट पहली फिल्म 'धुरंधर' के साथ 5 दिसंबर 2025 में अनाउंस की. यानी यश के लगभग 9 महीने बाद. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसीलिए यश 'धुरंधर' मेकर्स से नाराज हैं. लेकिन क्या जब 'टॉक्सिक' ने 19 मार्च 2026 रिलीज डेट अनाउंस की थी, तो ये डेट पूरी तरह खाली थी? नहीं.
यश से 6 महीने पहले संजय लीला भंसाली ने 19 मार्च 2026 की डेट अपनी बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए अनाउंस की थी. यानी यश ने जब 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट अनाउंस की थी, तो उन्होंने खुद एक बड़ा क्लैश चुना था. 'लव एंड वॉर' से भंसाली लंबे समय बाद लव स्टोरी में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लिया है.
एक तो भंसाली का लव ट्राइएंगल, ऊपर से ये जानदार कास्टिंग— 'लव एंड वॉर' अनाउंस होते ही 2026 की बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई थी. मगर इसके बावजूद यश ने इसके साथ 'टॉक्सिक' का क्लैश होना चुना. क्या तब यश ने भंसाली को 'कम से कम एक कॉल' करना जरूरी समझा था? ये तो यश ही जानते होंगे या ईश्वर जानता है.
ईद का मौका हमेशा से बड़ी फिल्मों की रिलीज के लिए बुक होता है और इस मौके पर क्लैश कोई बड़ी बात नहीं है. भंसाली की 'लव एंड वॉर' और यश की 'टॉक्सिक' के बावजूद, बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रैन्चाइजी 'धमाल 4' ने भी ईद 2026 की रिलीज डेट अनाउंस की थी. यानी यश ने 'टॉक्सिक' के लिए शुरू से ही क्लैश चुना था. मगर अब दिक्कत शायद ये है कि वो जिन फिल्मों के लिए तैयार बैठे थे, 'धुरंधर 2' उनसे कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म बन गई है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












