
'धुरंधर 2' की रिलीज से एक दिन पहले देशभर में होंगे पेड प्रीव्यू, 2500 रुपये तक टिकटों के दाम!
AajTak
'धुरंधर 2' का ट्रेलर फाइनली सामने आया और इसने आते ही पूरा सोशल मीडिया हिला डाला. मेकर्स ने 19 मार्च से पहले पेड प्रीव्यूज का ऑप्शन खोला है, जिससे हर कोई सुपर-एक्साइटेड हो गया है. जानें पेड प्रीव्यूज में टिकट की प्राइज से लेकर शोज की पूरी जानकारी...
इस साल की ईद कितनी खास होने वाली है, ये बताने की जरूरत नहीं. बॉलीवुड की तरफ से ईद पर बड़ा धमाका करने आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' लेकर आ रहे हैं. फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को एक लेवल और ऊपर कर दिया है. मेकर्स इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने की भी प्लानिंग कर चुके हैं.
'धुरंधर 2' पहले ही दिन करेगी बड़ा धमाका!
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने ये ऐलान कर दिया है कि फैंस इस फिल्म को रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को भी देख सकते हैं. देशभर में फिल्म को पेड-प्रीव्यूज रखे जाएंगे, जिससे फिल्म को रिलीज के दिन यानी 19 मार्च को एक तगड़ा बूस्ट मिल सकता है. ट्रेलर रिलीज से पहले ही ये बात रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई थी, जो अब कंफर्म हो चुकी है.
आदित्य धर की अनाउंसमेंट के बाद फिल्म के टिकट अब सभी बड़े शहरों में बुकिंग के लिए खुल गए हैं. मुंबई में पहला शो दोपहर 4:45 बजे का है और आखिरी शो रात 11:45 बजे तक चलेगा. ये जानकारी टिकट बुकिंग ऐप के जरिए भी देखी जा सकती है, जिसमें अलग-अलग थिएटर्स अपने हिसाब से शोज लगा रहे हैं. वहीं दिल्ली-एनसीआर में पहला शो शाम 5 बजे और आखिरी 11:45 बजे होगा. कोलकाता में बहुत कम शो हैं. बेंगलुरु और हैदराबाद में भी लगभग इसी तरह के शो टाइमिंग्स हैं.
भोपाल में 'धुरंधर 2' के मेट्रो सिटीज के मुकाबले, कम शोज लगे हैं. हालांकि लखनऊ में 'धुरंधर 2' के पेड-प्रीव्यू शोज की संख्या कई शहरों से काफी ज्यादा है. वहां पर भी शो की शुरुआत 5 बजे से होगी, जिसका आखिरी शो रात 11.45 तक होगा. टिकट की कीमत ज्यादातर शहरों में 290-350 रुपये से शुरू होती है और रेकलाइनर सीट्स के लिए 1400 रुपये तक जाती है. दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकट का प्राइज 2400-2500 रुपये देखा गया है, जो रेकलाइनर सीट के लिए है.
फिल्म के लिए फैंस अभी से हुए दीवाने













