
धुरंधर म्यूजिक, स्टाइलिश एंट्री… ऑस्ट्रेलियाई महिला डिप्लोमैट्स का वीडियो वायरल
AajTak
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला डिप्लोमैट्स की अहम भूमिका को दिखाया गया है. वीडियो में बताया गया है कि ये महिलाएं किस तरह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला डिप्लोमैट्स की अहम भूमिका को दिखाया गया है. वीडियो में बताया गया है कि ये महिलाएं किस तरह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के मौके पर भारत में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया की महिला डिप्लोमैट्स को एक अलग और स्टाइलिश अंदाज में पेश किया गया है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं.यह वीडियो भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया.
वीडियो में दिखीं महिला डिप्लोमैट्स की अलग झलक
वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई हाई कमीशन में काम करने वाली कई महिला डिप्लोमैट्स को दिखाया गया है. हर महिला को उसके पद और जिम्मेदारियों के साथ पेश किया गया है.इससे दर्शकों को यह समझने का मौका मिलता है कि भारत में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाली ये महिलाएं किन-किन अहम भूमिकाओं में काम कर रही हैं.
सिनेमाई अंदाज ने बनाया वीडियो खास
इस वीडियो की सबसे खास बात इसका सिनेमाई प्रेजेंटेशन है. पारंपरिक कूटनीतिक संदेश की जगह वीडियो को एक स्टाइलिश और एनर्जेटिक अंदाज़ में बनाया गया है.महिला डिप्लोमैट्स का आत्मविश्वास भरा परिचय, तेज बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन इसे किसी फिल्मी ट्रेलर जैसा अहसास देता है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








