
'धुरंधर' में फेल आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग'? फैंस ने नोटिस की ये बड़ी गलती, किया ट्रोल
AajTak
'धुरंधर' फिल्म को लोग ना जाने कितनी बार देख रहे हैं. हर बार देखने पर कोई ना कोई नई 'पीक डिटेलिंग' सामने आ रही है. हालांकि इस बार आदित्य धर से एक बड़ी चूक हो गई है, जिसे अब हर कोई नोटिस कर रहा है.
फिल्ममेकर आदित्य धर ने जो कमाल अपनी फिल्म 'धुरंधर' से कर दिया है, उसकी चर्चा अभी तक लगातार हो रही है. फिल्म का दूसरा पार्ट भी कुछ ही दिनों में आ रहा है, मगर फैंस के सिर से पहले पार्ट का खुमार नहीं उतरा है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, ताकि वो आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' नोट कर सकें.
कैसे फेल हुई 'पीक डिटेलिंग'?
'धुरंधर 2' की रिलीज नजदीक है, ऐसे में मेकर्स ने वर्ल्डवाइड इसे री-रिलीज करने का फैसला लिया है. मगर इस बीच इंडिया में मौजूद इसके फैंस फिल्म में हुईं कुछ बड़ी गलतियों को नोटिस कर रहे हैं. उन्हें आदित्य धर 'पीक डिटेलिंग' में भारी ब्लंडर नजर आया, जिसपर वो मेकर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं.
दरअसल फिल्म के गाने 'गहरा हुआ' का एक सीन है जिसमें हमजा, येलिना को लेकर एक मॉल जाता है. अब फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी शहर की है. मगर एक यूजर ने इसमें दिखाए उस मॉल में एक बड़ी चूक नोटिस की. उनका कहना है कि ये मॉल कराची में नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड वेस्ट में है जहां गाने को शूट किया गया है. यूजर्स का दावा है कि ये इनऑर्बिट मॉल है.
सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स को इसी सीन में एक और चीज दिखी, जिससे उन्हें इस मॉल के पीछे की सच्चाई का पता चला. उन्होंने देखा कि मॉल में गणेश जी, भगवान बुद्ध और नटराज की मूर्ती रखी है, जो उनके मुताबिक शायद किसी पाकिस्तानी मॉल में नहीं होगी. लेकिन फिल्म के गाने में इसे दिखाया गया, जिससे वो काफी कंफ्यूज हो गए हैं.
शूट के वक्त हुआ ब्लंडर, फैंस ने किया ट्रोल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












