
'धुरंधर' ने शरारत गाने ने दुनियाभर में मचाई धूम, कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने बताया- जल्दबाजी में बना था...
AajTak
फिल्म 'धुरंधर' का गाना शरारत बनाने वाले म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने अपने गानों की सक्सेस पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें शरारत जैसे दमदार आइटम सॉन्ग बनाने का ख्याल कहां से आया.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी भौकाल मचा रही है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने चंद पलों में काफी व्यूअरशिप कमा ली है. फैंस घर पर भी 'धुरंधर' को देखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं.
अपने गाने की सक्सेस पर क्या बोले 'धुरंधर' के कंपोजर?
'धुरंधर' का गाना शरारत अब काफी फेमस आइटम सॉन्ग बन चुका है. इसे दुनिया के कई कोनों में बजते हुए देखा जा चुका है. यूट्यूब पर भी शरारत गाने के 200 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. अपने गाने को मिल रहे प्यार को देखकर फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने भी खुशी जाहिर की है. हाल ही में उन्होंने गलाटा प्लस संग बातचीत में शरारत गाने को बनाने के इरादे और उसकी प्रेरणा पर बात की.
शाश्वत ने अपने हिट गाने पर कहा, 'शरारत हमारे लिए बहुत खास गाना है. मैं बचपन से ही ये बोझ ढोता बड़ा हुआ कि मैं थर्ड वर्ल्ड देश में पैदा हुआ, वो भी किसी छोटे-मोटे टियर-2 शहर में, और वो भी निचले मिडिल क्लास फैमिली में. इस लेवल पर, खासकर ऐसे देश में जहां लड़कियों की संख्या बहुत कम है, सुंदर गर्लफ्रेंड मिलने की संभावना सच में बहुत कम होती है.'
'बचपन में मैं हमेशा ये सोचता था कि काश मैं वो लड़का होता, जिसके लिए किसी लड़की ने पार्टी में गाना गाया हो. शादियों में तो आमतौर पर लड़के ही लड़कियों के लिए गाते हैं ना. मैं बार-बार सोचता था कि क्या होगा अगर लड़की लड़के के लिए गाए? क्या होगा अगर लड़की ही लड़के को चाहे? अब अगर मैं ये कह दूं कि अक्सर लड़कियां अमीर आदमी के पीछे पड़ जाती हैं, तो लोग कहेंगे ये तो पॉलिटिकली इनकरेक्ट बात है.'
कैसे बना था 'धुरंधर' का शरारत गाना?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












