
'धुरंधर देखो, मगर हमें भी मौका दो', बोले आदर्श गौरव, 'तू या मैं' के फ्लॉप होने का अफसोस
AajTak
आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' ने उम्मीद से थोड़ी कम कमाई की, जिसपर उन्हें काफी अफसोस है. एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि लोग 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्में जरूर देखें, मगर उनकी फिल्मों को भी सपोर्ट करें.
बॉक्स ऑफिस पर कुछ महीनों पहले 'धुरंधर' ने बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. इसने अपने सामने हर फिल्म को छोटा साबित किया. 'धुरंधर' के बाद 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्म भी आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की. मगर इन सभी फिल्मों ने थिएटर में आई छोटी फिल्मों का काम बिगाड़ कर रख दिया था.
'तू या मैं' को नहीं मिल रही ऑडियंस
कुछ ही हफ्तों पहले आई आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर 'तू या मैं' पर भी इसका असर देखने मिला. फिल्म को मिक्स वर्ड ऑफ माउथ मिला, जिससे इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक उतनी अच्छी नहीं हुई. इसपर अब फिल्म के हीरो आदर्श ने अपना रिएक्शन दिया है. जूम संग बातचीत में उन्होंने फिल्म के रीमेक होने पर कहा कि लोगों को इसे पहले ही नकारने से पहले एक मौका देना चाहिए.
आदर्श ने कहा, 'मुझे लगता है कि कई लोग बस फैशन में फिल्म को गालियां दे रहे होते हैं, खुद उसे देखे या सोचे बिना. अगर फिल्म देखी हो और वो ना पसंद आए, तो हमें गाली दो कि आपका टाइम वेस्ट किया. लेकिन कम से कम उसे पहले देख तो लो, समझो हमने क्या मेहनत की है. हां, ये फिल्म रीमेक है, लेकिन हमारे राइटर्स ने इसे बहुत समझदारी से बदला है, लिखा है और बनाया है. जिन लोगों ने दोनों फिल्म देखी हैं, वो मेरे पास आकर कहते हैं कि ये बिल्कुल ओरिजिनल जैसी नहीं है. इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को इसे मौका देना चाहिए और देखना चाहिए. छोटी कमर्शियल फिल्में देखना भी बहुत जरूरी है.'
छोटी फिल्मों के खराब प्रदर्शन पर बोले आदर्श
आदर्श गौरव ने महामारी के बाद लोगों की सोच में आए बदलाव पर भी बात की. उनके मुताबिक, लोगों को बड़ी फिल्मों के साथ-साथ छोटी फिल्मों को भी देखना चाहिए, ताकि उनके जैसे एक्टर्स को और मौके मिल सकें. एक्टर ने कहा, 'पोस्ट-पैंडेमिक लोग सिर्फ बड़ी, एक्शन फिल्में देखने जाना चाहते हैं. उन्हें एनिमल, बॉर्डर 2 या धुरंधर जैसी फिल्में चाहिए. लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि लोगों को इन छोटी-मोटी फिल्मों के लिए भी थिएटर में कुछ संख्या में तो आना चाहिए.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












