
धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी MP के कैबिनेट मंत्री की पोल, 'दिव्य दरबार' में बताया भव्य पंडाल-स्टेज के खर्चे का राज
AajTak
Bageshwar Dham: सरकारी खर्चे से निजी कार्यक्रम करवाने का खुलासा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने 'दिव्य दरबार' में सार्वजनिक रूप से कर दिया. यही नहीं, वन मंत्री विजय शाह भी गर्दन हिलाकर इसकी स्वीकारोक्ति कर गए. यह वायरल वीडियो अब मंत्री ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को भी परेशानी में डाल सकता है.
BJP नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों में किस तरह मध्यप्रदेश शासन का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, यह अब महज विपक्ष का आरोप नहीं, बल्कि इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति भी हो गई है. मध्य प्रदेश के हरसूद (खंडवा) में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने अपनी चुनावी तैयारियों के सिलसिले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दो दिवसीय कथा का आयोजन करवाया, लेकिन सरकारी खर्चे पर.
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए भव्य पंडाल और अन्य खर्चीली व्यवस्थाएं गई थीं. इन इंतजामों को सरकारी पैसे से करवाने के लिए विजय शाह ने एक दिन पहले उसी टेंट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम करवा आयोजित करवा लिया.
इस राज का खुलासा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने 'दिव्य दरबार' में सार्वजनिक रूप से कर दिया. यही नहीं, वन मंत्री शाह भी गर्दन हिलाकर इसकी स्वीकारोक्ति कर गए. यह वायरल वीडियो अब मंत्री ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को भी परेशानी में डाल सकता है.
दरअसल, हिंदू मतों के ध्रुवीकरण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर चुनाव लड़ने वाले नेता बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं करवाने में जुटे हैं.
इसी सूची में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शाह प्रदेश के वन मंत्री भी शामिल हैं. शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने धीरेंद्र शास्त्री की दो दिवसीय कथा का आयोजन 23-24 सितंबर को हरसूद में कराया. इस भव्य आयोजन पर करोड़ों रुपया खर्च किये जाने की चर्चा है.
धीरेंद्र शास्त्री को खंडवा एयर स्ट्रिप पर चार्टर प्लेन से लाया गया और फिर कथावाचक को महंगी कारों के काफिले में हरसूद ले जाया गया. यहां कथा के लिए एक भव्य वाटरप्रूफ टेंट और महंगी साज-सज्जा वाले स्टेज का निर्माण कराया गया. खास बात यह है कि मंत्री विजय शाह ने बड़ी चतुराई से आयोजन के इस खर्च को सरकारी मद से करवा दिया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







