
धीरज साहू के ठिकानों पर बेहिसाब कैश की गिनती जारी... 300 करोड़ नकद मिला, 136 में से कई बैग अब भी खुलने बाकी
AajTak
धीरज साहू के यहां पकड़ा गया कैश, किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. सूत्रों ने बताया कि अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद कैश की गिनती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. चार दिन बाद भी नोटों की गिनती लगातार जारी है. 136 बैग में भरे कैश की गिनती होनी है, लेकिन सामने आया है कि अभी भी कुछ बैग खुलने बाकी है, जबकि जब्त की गई रकम अब 300 करोड़ तक पहुंच सकती है. बता दें कि, शुक्रवार को जब नोटों की गिनती की गई थी तो 225 करोड़ रुपये की रकम सामने आई थी. आईटी अधिकारियों को संदेह है कि जब्त की गई कुल रकम 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. धीरज साहू के यहां पकड़ा गया कैश, किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. सूत्रों ने बताया कि अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं. धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से ज्यादा कैश और 3 बैग ज्वेलरी मिलने के बाद राजनीति गरमा गई है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवा महल सीट से चुने गए बीजेपी के नए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पार्टी और धीरज साहू के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कहा कि सबका हिसाब लेंगे. कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, '310 करोड़ से ऊपर की धन राशि अलमारियों में मिली है, इनके झूठे आरोप जनता को पता हैं, जो पैसे इनके पास जमा हैं सभी एजेंसियां निकालेगी, दोषियों को सजा मिलेगी. पूरे देश में जहां-जहां कांग्रेस की सरकार रही है वहां-वहां इन्होंने लूट मचाई है, सबका हिसाब लेंगे.'
धीरज साहू के ठिकानों से कैश के साथ 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई छुपा रखी है. इसी को लेकर साहू के घर पर इनकम टैक्स की रेड अभी भी जारी है. उनके घर से बीते दो दिनों में इतना कैश मिला था कि उसे गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई. साहू के घर पर अभी भी अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










