
'धर्म बदलना चाहता हूं', जब पेरेंट्स से बोले कोरियोग्राफर रेमो, पिता ने रखी थी ये शर्त
AajTak
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी स्प्रिचुअल जर्नी पर बात की है. उन्होंने बताया कि उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था, मगर बाद में वो क्रिश्चियन बन गए थे. उन्होंने ये भी बताया कि अब वो सभी धर्मों को महत्व देते हैं.
रेमो डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड कोरियोग्राफर्स में से एक हैं. वो डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. रेमो का जन्म हिंदू परिवार मे हुआ था, जबकि उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं. मगर रेमो धर्म बदलकर क्रिश्चियन हो गए थे. अब रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने बहुत ही बेबाकी से अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उनका विश्वास अब किसी एक धर्म की सीमाओं तक सीमित नहीं है.
रेमो की पत्नी ने कही ये बात
नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में रेमो और उनकी पत्नी लिजेल अपने घर में मौजूद अलग-अलग भगवानों की मूर्तियों के बारे में बात की. कपल ने बताया कि उनके घर में मदर मैरी और बुद्ध की मूर्तियों के साथ-साथ गणेश जी और शिव जी के खास मंदिर भी हैं.
लिजेल ने बताया कि उनका जन्म और परवरिश क्रिश्चियन परिवार में हुई है. वो अपनी परंपराओं को भी मानती हैं, लेकिन अब वो दूसरे धर्मों में खासकर हिंदू धर्म में भी यकीन रखने लगी हैं. अपनी स्प्रिचुअल जर्नी पर बात करते हुए लिजेल ने कहा- मेरे और रेमो के लिए यह बहुत ज्यादा अहम है. मेरा जन्म एक कैथोलिक परिवार में हुआ था. रेमो का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था और बाद में उन्होंने (रेमो) धर्म परिवर्तन कर लिया था.
लिजेल आगे बोलीं- मैं पिछले 25 सालों से गणपति जी को अपने घर में रख रही हूं. पिछले 4-5 सालों में, शायद अपने माता-पिता के निधन के बाद से मेरा झुकाव अचानक हिंदू धर्म की ओर बढ़ गया है. मैं सारी पूजा और बाकी चीजें करती हूं और मुझे यह करना अच्छा लगता है, भले ही मैं एक कैथोलिक हूं.
धर्म परिवर्तन पर क्या बोले रेमो?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












