
धर्म के नाम पर धर्मांतरण का धंधा? देखें क्या है मौलाना कलीम सिद्दीकी का सच
AajTak
धर्म एक ऐसा शब्द है जो लोगों के विश्वास से जुड़ा हुआ है, समाज के सौहार्द से जुड़ा हुआ है, इतिहास से जुड़ा हुआ है. बड़े-बड़े आंदोलनों को खड़ा करने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया गया है. दुनियाभर में अपने-अपने धर्म को लेकर लोग बहुत संवेदनशील रहते हैं. आज उसी धर्म के नाम पर हुए अधर्म का खुलासा उत्तर प्रदेश में हुआ है. एक धर्मगुरु, जिसका काम नैतिक दायित्वों का प्रचार और प्रसार करना था, वही अनैतिक सोच के कृत्य में लिप्त हो गया. आज हम उसी मौलाना कलीम सिद्दीकी पर लगे आरोपों की पड़ताल करेंगे और मौलाना का सनसनीखेज टेप सुनवाएंगे. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











