
धर्मांतरण रैकेटः गुजरात से सलाउद्दीन नाम का शख्स गिरफ्तार, उमर गौतम के साथ होगी पूछताछ
Zee News
UP conversion case: यूपी एटीएस का कहना है कि सलाउद्दीन और उमर गौतम के दर्मियान सीधा फंडिंग का मामले सामने आया है.
लखनऊ: यूपी धर्मांतरण केस में यूपी एटीएस एक और शक्स को गिरफ्तार किया है. यूपी एटीएस ने गुजरात एटीएस की मदद वडोदरा के रहने वाले सलाउद्दीन को धर दबोचा है. अब सलाउद्दीन को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है. इसी तरह यूपी में उमर गौतम भी 3 दिन की कस्टडी रिमांड पर है. एटीएस 3 दिन की रिमांड पर दोनों आरोपियों से एक साथ पूछताछ करेगी. फंडिंग का कनेक्शन आया सामने यूपी एटीएस का कहना है कि सलाउद्दीन और उमर गौतम के दर्मियान सीधा फंडिंग का मामले सामने आया है. इससे पहले सोमवार को यूपी एटीएस ने इस केस में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें बाल कल्याण मंत्रालय का इंटरप्रेटेटर इरफान ख्वाजा खान व अपना मज़हब तब्दील कर चुके दो मूक बधिर राहुल भोला और मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान शामिल थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










