
धर्मांतरण मामले में CM योगी का सख्त: आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर-रासुका, जब्त होगी संपत्ति
Zee News
मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि जो भी लोग छल-कपट और धोखे से धर्मांतरण कराने के इस खेल में शामिल हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई होगी. उनकी प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी.
अनुज मिश्रा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस (UP Anti Terrorism Squad) ने राज्य में चल रहे बड़े धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया है. एटीएस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी को गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों को एसीजेएम सत्यवीर सिंह की कोर्ट ने सोमवार को एक हफ्ते के लिए एटीएस रिमांड में भेज दिया. आरोपियों पर गैंग्स्टर-एनएसए लगाने, प्रॉपर्टी जब्त करने के निर्देश इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच एजेंसियों को इस केस की तह तक जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने और इनकी संपत्ति जब्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










