
धनवर्षा का लालच, जहरीले लड्डू और तांत्रिक की साजिश... ऐसे सुलझी पीरागढ़ी में कार की ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री
AajTak
दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से मिली तीन लाशों की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है. दरअसल, ‘धनवर्षा’ का लालच देकर तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन ने जहरीले लड्डू खिलाकर उन तीनों की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया है. पढ़ें ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी.
Delhi Piragarhi Triple Murder Case: दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से मिली तीन लाशों की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी. ‘धनवर्षा’ के नाम पर लालच देकर एक स्वयंभू तांत्रिक ने तीनों को जाल में फंसाया. लोनी से लौटते वक्त जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी गई. तकनीकी सबूतों ने कार में चौथे शख्स की मौजूदगी का राज खोला और अब आरोपी कमरुद्दीन उर्फ बाबा सलाखों के पीछे है. आइए जानते हैं इस ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी, पुलिस की जुबानी.
8 फरवरी 2026 सुबह का वक्त था. पीरागढ़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सफेद टाटा टिगोर कार के अंदर तीन लोग बेसुध पड़े मिले थे. PCR कॉल के जरिए सूचना पुलिस तक पहुंची. इस सिलसिले में मामला पश्चिम विहार ईस्ट थाने में दर्ज किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक बुजुर्ग ड्राइवर सीट पर था, एक शख्स को पब्लिक बाहर निकाल चुकी थी और एक महिला कार के भीतर पड़ी थी. तीनों को तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पहली नजर में ही मामला रहस्यमयी लग रहा था.
कौन थे तीनों मृतक? पुलिस की तफ्तीश के दौरान मृतकों की शिनाख्त 76 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के तौर पर हुई. रणधीर दिल्ली के बापरोला गांव के रहने वाले थे. शिव नरेश प्रॉपर्टी डीलर थे और नागली डेयरी इलाके में रहते थे. लक्ष्मी जहांगीरपुरी की निवासी थीं. तीनों एक ही कार में कैसे और क्यों थे, यही सबसे बड़ा सवाल था. परिवारवालों को सूचना दी गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती. इसके पीछे कुछ और साजिश है.
कार से मिले सुराग जब पुलिस ने उस कार की तलाशी ली तो कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं. शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, हेलमेट, जैकेट, मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड सहित कई दस्तावेज मिले. ऐसा लग रहा था कि कार के अंदर पार्टी जैसा माहौल था. लेकिन सवाल था कि अगर यह सामान्य मिलना-जुलना था तो तीनों की मौत कैसे हुई? शराब और ठंडे पेय में क्या मिलाया गया था? या फिर कुछ और खेल हुआ था?
जांच की दिशा बदली परिवार के बयान के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका से जांच शुरू की. आउटर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा की अगुवाई में तकनीकी विश्लेषण किया गया. कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग से बड़ा सुराग मिला. पता चला कि तीनों मृतक घटना से एक दिन पहले और फिर उसी दिन गाजियाबाद के लोनी इलाके में गए थे. वे किसी तांत्रिक के संपर्क में थे. यही से जांच की सुई एक किरदार पर आकर टिक गई. नाम है- कमरुद्दीन उर्फ बाबा.
‘धनवर्षा’ का झांसा कमरुद्दीन, जो लोनी और फिरोजाबाद में तथाकथित तांत्रिक केंद्र चलाता था, लोगों को “धनवर्षा” का लालच देता था. वह कहता था कि थोड़े पैसे लगाओ और चमत्कार से कई गुना पैसा पाओ. लक्ष्मी सबसे पहले उससे अपने पति की बीमारी को लेकर मिली थी. लेकिन इलाज की बात धीरे-धीरे धनवर्षा की लालच में बदल गई. बाबा ने शॉल से नोटों की गड्डियां निकालकर ऐसा जादू दिखाया कि सामने वाले को भरोसा हो जाए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







