
धनबाद की कोयला खदान में खूनी झड़प, चली गोलियां और बम..., कई घायल
AajTak
धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया पांच के सिजुआ मोदीडीह कोलियरी में संचालित तेतुलमारी कोल डंप में वर्चस्व को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के बीच कोयला उठाव को लेकर झड़प हो गई. इस दौरान एक गुट के तरफ से करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग और आधा दर्जन देशी बम विस्फोट किया गया.
झारखंड के धनबाद में एक बार फिर कोयला के वर्चस्व को लेकर बवाल हुआ है. इस खूनी झड़प के दौरान करीब 20 से 25 राउंड गोली और आधा दर्जन बम विस्फोट किया गया और कई गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई. घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद कई थानों की पुलिस पूरे इलाके में कैंप कर रही है. इससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.
जानकारी के मुताबिक, धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया पांच के सिजुआ मोदीडीह कोलियरी में संचालित तेतुलमारी कोल डंप में वर्चस्व को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के बीच कोयला उठाव को लेकर झड़प हो गई. इस दौरान एक गुट के तरफ से करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग और आधा दर्जन देशी बम विस्फोट किया गया.
ये भी पढ़ें- धनबाद में बदमाशों ने पंप कर्मियों से की मारपीट, पिस्टल दिखाकर मांगी 50 हजार रंगदारी फिर...
मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की तैनाती
इससे पूरा इलाका थर्रा उठा. इस दौरान दोनो ओर से कई वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई. जिसमें मजिस्ट्रेट और मीडिया के वाहन भी शामिल हैं. इस झड़प में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 6 जिंदा बम और कई खोखा बरामद किया गया है. मौके पर कई थानों की पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है.
मामले में पुलिस ने कही ये बात

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









