
द केरल स्टोरी: हमें लगा था लड़कियों की परेशानियों पर बात होगी, 32000 पर डिबेट नहीं, बोले डायरेक्टर
AajTak
फिल्म पर बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, 'मेरी मां और दादी दोनों केरल से हैं. मैं मलयाली हूं. हमने केरल को बेहद खूबसूरती से फिल्म में दिखाया है. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पूरा केरल ही बुरा है. ट्रेलर देखने के बाद लोग फातिमा के किरदार में मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं.'
5 दिन पहले फिल्म 'द केरल स्टोरी' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया. ये कहानी है उन लड़कियों की जो बनना तो नर्स चाहती थीं, लेकिन ISIS की आतंकवादी बन गईं. उनका धर्म परिवर्तन किया गया. केरल की हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद के ट्रैप में फंसाकर मुस्लिम बनाया गया. फिल्म को सुदीप्तो सेन ने बनाया है. इसकी लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं और इसे विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर रिलीज के बाद ही फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी 'द केरल स्टोरी' पर ऐतराज जताया है. शशि थरुर का कहना है कि केरल में 32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला. इस दावे को साबित करने के लिए सबूत जमा करें और एक करोड़ रुपये ले जाएं. वहीं अब इंडिया टुडे संग बातचीत में 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने फिल्म का विरोध करने वालों को जवाब दिया है.
पूरा केरल बुरा नहीं है फिल्म पर बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, 'मेरी मां और दादी दोनों केरल से हैं. मैं मलयाली हूं. हमने केरल को बेहद खूबसूरती से फिल्म में दिखाया है. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पूरा केरल ही बुरा है. ट्रेलर देखने के बाद लोग फातिमा के किरदार में मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं. मुझे कई लोगों के स्क्रीनशॉट्स आ रहे हैं, जिसमें ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है. मैं इतना ही कहूंगी कि जब आप फिल्म देखेंगे, तो खुद को उससे कनेक्ट कर पाएंगे. '
अदा कहती हैं, 'मैं पीड़ित लड़कियों से मिली हूं. कई बार शूट के दौरान मैंने उनकी कहानी को महसूस किया और डर गई. ' एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं निगेटिविटी पर ध्यान नहीं देती हूं. सोशल मीडिया पर लोग प्यार दे रहे हैं. सुदीप्तो सर मेरी परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं. इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए.'
नंबर पर क्यों कर रहे हैं फोकस? फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने शशि थरूर के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बंगाली हूं, लेकिन 20 सालों से यहां आ रहा हूं. मैं यही कहूंगा कि पहले आप फिल्म देखो. आप इस पर फोकस ना करें कि 32000 नंबर कहां से आए. मैं चाहूंगा कि आप उन लड़कियों की फैमिली से बात करें, जिन्होंने सुसाइड किया. एक लड़की का गैंगरेप भी हुआ.'
'अगर आप 3200 नबंर में बिजी हैं, तो प्लीज पहले फिल्म देखें. मैं 7 साल से इस सब्जेक्ट पर काम कर रहा हूं. मुझे मेरे काम के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया. मैं 2014 से इस पर काम कर रहा हूं. विपुल जी ने फिल्म पर पैसे लगाए. इससे पहले कोई फिल्ममेकर पैसे लगाने को तैयार नहीं था. विपुल जी ने जब कहानी सुनी, तो उनकी की आंखों में आंसू थे. 'मैं चाहूंगा कि आप उस लड़की से बात करें, जो अफगानिस्तान की जेल में है. आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. जब फिल्म देखेंगे, तो खुद इसके लिए लोगों की सोच बदल जाएगी.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










