
दौड़ते हुए सीने से जा लगी... 7 साल बाद भाई से मिली महिला, इमोशनल कर देगा ये VIDEO
AajTak
महिला अपने भाई को देखकर खुद को रोक नहीं पाई और दौड़ते हुए उसके सीने से लग गई. वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जो वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर एक भाई और बहन का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे दो लोग भाई बहन हैं. महिला का भाई सात साल बाद उससे मिलने आया, जिसके बाद वो काफी खुश हो गई. वो खुद को रोक नहीं पाई और दौड़ते हुए भाई के सीने से लग गई. वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'इमोशनल सरप्राइज रीयूनियन: इस महिला को अपने भाई से दफ्तर पर अचानक मिलने का मौका मिला, जिसे उसने बीते 7 साल से नहीं देखा था. वो अमेरिका में रहता है, जबकि महिला कनाडा में रहती है.' वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि महिला एक रेस्टोरेंट के रिसेप्शन टेबल के पास खड़ी होकर अपना काम कर रही है. इसके बाद वो दौड़ते हुए दरवाजे से बाहर जाती है. सामने उसका भाई खड़ा है. वो जाकर उससे लिपट जाती है. दोनों एक दूसरे को हंसते हुए खुशी के आंसुओं के साथ देखते हैं.
यह भी पढ़ें- चोरी रोकने के लिए लगाए गए थे मजबूत तार, महिला ने दांतों से चबाए और लूट लिया iPhone
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया पर दो दिन पहले शेयर किया गया था. जिसके बाद ये वायरल हो गया. इसे अभी तक 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक ऑनलाइन यूजर ने कहा, 'दिल को छू लेने वाला वीडियो.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कितना प्यारा पल है.' तीसरे यूजर ने कहा, 'मुझे लोगों का इस तरह मिलना काफी पसंद है.' चौथे यूजर ने कहा, 'मुझे महिला के प्यार व्यक्त करने का तरीका पसंद आया और उसके भाई का प्यार भी.' पांचवें यूजर ने कहा, 'भाई-बहन ही असली BFF होते हैं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










