
दो महीने से हवा में जहर, घटते-बढ़ते रहे Grap के लेवल... आखिर पॉल्यूशन से जंग में कहां चूक रही दिल्ली?
AajTak
दिल्ली में पिछले दो महीनों से हवा जहरीली बनी हुई है. AQI बार-बार 400-500 पार कर रहा है. वाहनों का धुआं. निर्माण की धूल. सर्दियों का इनवर्शन और पराली मुख्य कारण हैं. GRAP के नियम लागू होने के बावजूद सुधार नहीं है. बीजिंग व लंदन जैसे शहरों से सीखकर सख्त कानून, इलेक्ट्रिक वाहन और क्षेत्रीय सहयोग से प्रदूषण कम किया जा सकता है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों से हवा जहरीली बनी हुई है. नवंबर से दिसंबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बार-बार 'सीवियर' (गंभीर) स्तर पर पहुंच रहा है. कभी थोड़ा सुधार होता है, तो कभी फिर बिगड़ जाता है. GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के नियम लागू होते हैं, फिर ढीले पड़ जाते हैं.
आखिर दिल्ली प्रदूषण की इस लड़ाई में कहां गलती कर रही है? और दुनिया के दूसरे शहरों से हम क्या सीख सकते हैं? आइए वैज्ञानिक तथ्यों और कारणों के साथ समझते हैं.
यह भी पढ़ें: धुंध, धुआं और खतरे में धड़कन... क्या दिल्ली-NCR अदृश्य महामारी की चपेट में है?
दिल्ली का प्रदूषण सिर्फ एक कारण से नहीं होता. कई स्रोत मिलकर हवा को जहरीला बनाते हैं. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, मुख्य कारण ये हैं...
वाहनों का धुआं: दिल्ली में वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है. ये PM2.5 (2.5 माइक्रोन से छोटे कण) और NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड) छोड़ते हैं. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की रिपोर्ट कहती है कि सर्दियों में दैनिक प्रदूषण की बढ़ोतरी मुख्य रूप से ट्रैफिक से होती है. सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है क्योंकि ठंडी हवा में ये गैसें फंस जाती हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








