
दो महीने में जारी होगी 'चार्ज फ्रेमिंग' पर गाइडलाइन, आपराधिक मुकदमों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की अदालतों में आपराधिक मुकदमों के ट्रायल से पहले आरोप तय करने में हो रही देरी पर चिंता जताई, अगले दो महीने में चार्ज फ्रेमिंग पर गाइडलाइन जारी करेगा. कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल से सहायता मांगी है और वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा को न्यायमित्र नियुक्त किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की अदालतों में लंबित आपराधिक मुकदमों के ट्रायल से पहले आरोप तय करने में हो रही अत्यधिक देरी पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि वह अगले दो महीने में पूरे देश की अदालतों के लिए 'चार्ज फ्रेमिंग' पर गाइडलाइन जारी करेगा. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने ये फैसला सुनाया. इस देरी से आपराधिक कार्यवाही में ठहराव आता है. ये देरी सालों और दशकों तक मुकदमों के लंबित रहने के प्राथमिक कारणों में से एक है.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 251 (बी) के अनुसार, सत्र अदालत को विशेष रूप से विचारणीय मामलों में आरोप तय करने चाहिए. कानून ये भी कहता है कि पहली सुनवाई के बाद 60 दिनों के अंदर-अंदर आरोप तय कर दिए जाने चाहिए. पीठ ने अपनी सुविचारित राय व्यक्त करते हुए कहा कि वैधानिक जनादेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ निर्देश पूरे भारत के लिए जारी करना जरूरी है.
कोर्ट की मदद करेंगे सॉलिसिटर और अटॉर्नी जनरल
सुनवाई के दौरान जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि उनकी सुविचारित राय यही है कि वैधानिक जनादेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ निर्देश पूरे भारत के लिए जारी करना जरूरी है.
पीठ ने इस मामले से जुड़े एक मामले में सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल से कोर्ट की सहायता करने को कहा है. इसी के साथ कोर्ट ने सहायता करने के लिए इस मामले में सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा को अमाइकस क्याेरे यानी न्यायमित्र नियुक्त किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










