
दो बाइबल पर शपथ, मेलोनी-जयशंकर से लेकर अरबपतियों का जमावड़ा... ट्रंप की ताजपोशी में क्या-क्या होगा खास
AajTak
भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लेकर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा चीन की ओर से उपराष्ट्रपति हान झेंग शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप आज आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे. वह दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. उनके साथ जेडी वेंस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे. अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह ग्रैंड स्तर पर हो रहा है.
इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से नामचीन शख्सियतें शामिल होने जा रही हैं. इनमें भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लेकर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा चीन की ओर से उपराष्ट्रपति हान झेंग शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे. ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह में हान के शामिल होने की खबर सामने आई.
इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान, पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री माटेउज मोराविक और ब्रिटेन की दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म पार्टी के नेता नाइजल फराज शामिल होंगे. इसके अलावा अमेरिका के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश भी शामिल होंगे.
दुनिया के दिग्गज दौलतमंद भी होंगे शामिल
मुकेश और नीता अंबानी के अलावा ट्रंप की कैबिनेट में शामिल अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क के साथ-साथ अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस, मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग और टिकटॉक के प्रमुख शाउ जी च्यू भी इस शपथ के गवाह बनेंगे.
अमेरिका इन दिनों कड़ाके की ठंड के कहर से जूझ रहा है. ऐसे में समारोह कैपिटल हिल के भीतर कैपिटल रोटुंडा में होगा. अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में करीब 700 मेहमानों के सामने ट्रंप शपथ लेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








