
दो दिन में शेयर 76 से 109 रुपये पर पहुंचा, आज फिर 20% भागा... खरीदने के लिए उमड़े लोग!
AajTak
Ola Electric Share: सोमवार को Ola Electric का शेयर 20% बढ़कर 109.44 रुपये पहुंच गया है. इससे पहले लिस्टिंग के दिन यानी 9 अगस्त इस शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा था. लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी अपर सर्किट के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 48,272 करोड़ रुपये हो गया है.
Ola Electric share price: शांत लिस्टिंग के बाद इस कंपनी ने शेयर ने लगातार दूसरे दिन धमाका किया है. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर में सोमवार को भी 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा. दो दिन में निवेशकों को 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है.
बता दें, ओला इलेक्ट्रिक अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए भी कमर कस रही है. कहा जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है. पिछले काफी से समय कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है.
दरअसल, सोमवार को Ola Electric का शेयर 20% बढ़कर 109.44 रुपये पहुंच गया है. इससे पहले लिस्टिंग के दिन यानी 9 अगस्त इस शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा था. लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी अपर सर्किट के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 48,272 करोड़ रुपये हो गया है.
IPO को मिला था ठंडा रिस्पॉन्स
मालूम हो कि ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को BSE पर अपने इश्यू प्राइस से 0.01% गिरकर 75.99 रुपये पर लिस्ट हुए थे. उसके बाद शेयर में अचानक उसी दिन तेजी आई और शेयर 20 फीसदी बढ़कर 91.18 रुपये पर पहुंच गया था.
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने IPO का प्राइस बैंड 72-76 रुपये तय किया था. रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 195 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे. यह आईपीओ 2 अगस्त से 6 अगस्त तक निवेशकों के लिए ओपन था. तीन कारोबारी दिनों में यह IPO टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल कैटेगरी में 4.05 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 5.53 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 2.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










