
दो दिन में दो वीडियो, गोल्डन टेंपल में परिवार... सरेंडर करेगा या फरार होने की चाल? जानिए क्या है अमृतपाल का प्लान
AajTak
अमृतपाल का परिवार दो दिन से गोल्डन टेंपल परिसर में है. पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल गोल्डन टेंपल में सरेंडर कर सकता है. ऐसे में पुलिस ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, पुलिस अभी तक अमृतपाल का नेटवर्क तोड़ने में असफल रही है. उसने अमृतसर तक पहुंचने के लिए 48 घंटों में तीन वाहनों का इस्तेमाल किया है.
अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है.पुलिस उसे अब तक पकड़ने में नाकाम रही है, दूसरी ओर अमृतपाल रणनीति के तहत वीडियो जारी कर खुलेआम अपने मंसूबों को बता रहा है. अमृतपाल ने दो दिन में दो वीडियो जारी किए. गुरुवार को जारी वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि वह भगोड़ा नहीं, बल्कि बागी है. इतना ही नहीं अमृतपाल ने सरकार के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि वह हुकूमत से नहीं डरता, जिसे जो करना है, वो कर सकता है.
उधर, अमृतपाल का परिवार दो दिन से गोल्डन टेंपल परिसर में है. पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल गोल्डन टेंपल में सरेंडर कर सकता है. ऐसे में पुलिस ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, पुलिस अभी तक अमृतपाल का नेटवर्क तोड़ने में असफल रही है. उसने अमृतसर तक पहुंचने के लिए 48 घंटों में तीन वाहनों का इस्तेमाल किया है.
भारी पुलिसबल, ड्रोन से नजर...फिर भी नाकाम पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह 27 मार्च को जालंधर पहुंचे थे और नांदेड़ महाराष्ट्र से जुड़े तख्त हुजूर साहिब के एक डेरे में ठहरे हुए थे. अमृतपाल ने कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय चैनल को इंटरव्यू देने के लिए होशियारपुर पहुंचने के लिए टोयोटा इनोवा (PB 10CK 0527) गाड़ी का इस्तेमाल किया.
जब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने की कोशिश की तो वह कार छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद उसने स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया. पुलिस अमृतपाल की मदद करने वाले डेरे के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. टोयोटा इनोवा कार का नंबर फर्जी पाया गया है. इतना ही नहीं पुलिस को जानकारी मिली थी अमृतपाल ने उत्तराखंड से जालंधर जाने के लिए स्कोर्पियो कार का इस्तेमाल किया था .
खालिस्तान की मांग, भिंडरावाले का इतिहास और अब अमृतपाल सिंह की एंट्री... जानें हर सवाल का जवाब पुलिस अब स्विफ्ट कार को खोजने में जुटी है, जिससे वह होशियारपुर से फरार हुआ. पुलिस होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद उसे पकड़ने में नाकाम रही. ऐसे में पुलिस ने अब ड्रोन की तैनाती की है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







