
दो दिन के ब्रेक पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी
AajTak
राज्य कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने कहा, "राहुल गांधी एक विशेष फ्लाइट से अलीपुरद्वार के हासीमारा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्हें कुछ जरूरी काम था." उन्होंने कहा, "अवकाश के बाद यात्रा 28 जनवरी को फिर से शुरू होगी. राहुल गांधी तब तक वापस आएंगे और इसमें शामिल होंगे."
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को नई दिल्ली आ गए हैं. 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुरुवार पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई और यहां प्रवेश करने के बाद दो दिन का ब्रेक लिया. राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा सुबह असम से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में प्रवेश कर गई. कूचबिहार में एक रोड शो का नेतृत्व करने के बाद, राहुल गांधी नई दिल्ली चले गए क्योंकि यात्रा ने दो दिन का ब्रेक लिया. इस बीच, यात्रा पड़ाव के लिए अलीपुरद्वार के फालाकाटा तक चली गई.
28 जनवरी से फिर शुरू होगी यात्रा राज्य कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने कहा, "राहुल गांधी एक विशेष फ्लाइट से अलीपुरद्वार के हासीमारा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्हें कुछ जरूरी काम था." उन्होंने कहा, "अवकाश के बाद यात्रा 28 जनवरी को फिर से शुरू होगी. राहुल गांधी तब तक वापस आएंगे और इसमें शामिल होंगे." विराम के बाद, यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने से पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से होकर गुजरेगी.
यह भी पढ़िएः 'चुनाव में तो राहुल गांधी की जरूरत है भाई...', जुबानी जंग के बीच ऐसा क्यों बोले असम सीएम
यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करने वाली है और 1 फरवरी को राज्य से प्रस्थान करने से पहले यह कांग्रेस के गढ़ दोनों जिलों मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी. 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी की राज्य की पहली यात्रा है. यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है और 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.
कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग बता दें कि, असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने के बाद असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तंज-कटाक्ष का दौर लगातार जारी है. असल में असम सीएम ने कई अलग-अलग आरोप लगाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था, साथ ही यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद गिरफ्तार होंगे. उनके इस बयान के बाद, कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने X पर जवाबी हमला किया था, जिसपर पलटवार करते हुए सरमा ने लिखा कि, 'चुनाव के दौरान हमें राहुल गांधी की जरूरत है भाई.' असल में X पर अपने हैंडल से कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था कि, "लोकसभा चुनाव का इंतजार क्यों करें हिमंत बिस्वा सरमा जी?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







