
दोस्त हो या रिश्तेदार...जब कोई उधार मांगे तो अपनाएं ये तरीका, नहीं डूबेगा आपका पैसा
AajTak
किसी करीबी को पैसे उधार देना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ये कई बार रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिना किसी साफ रीपेमेंट प्लान और पारदर्शिता के बहुत ज्यादा पैसे देना भविष्य में मानसिक और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.
हममें से लगभग सभी ने कभी न कभी अपने करीबियों की आर्थिक मदद की है. चाहें वो परिवार के किसी ऐसे सदस्य को चेक देना हो जिसने कई महीनों से घर का किराया नहीं दिया है या किसी दोस्त को कोई बड़ी रकम उधार देना. हालांकि अपनों को पैसा देना सुनने में जितना आसान लगता है. असल में यह उतना ही मुश्किल फैसला होता है.
परेशानी तब और बढ़ जाती है जब वही व्यक्ति बार-बार अपने मकान मालिक को पैसे देने के बहाने आपसे मदद मांगता रहे. या फिर आपकी मदद लेने के बावजूद वो आपका पैसा वापस करने में कोई दिलचस्पी न दिखाए. ऐसी स्थिति में रिश्ते और पैसे दोनों ही दांव पर लग जाते हैं. इस आर्टकिल में हम जानेंगे कि कैसे आप समझदारी और सही प्लानिंग के साथ अपने पैसे और रिश्तों दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.
क्या कहती है रिसर्च
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2019 के एक सर्वे से यह बात सामने आई है कि अगर किसी के सामने अचानक कोई ऐसा बड़ा खर्च आ जाए जिसे वो तुरंत नहीं चुका सकते हैं तो मदद पाने का दूसरा सबसे लोकप्रिय जरिया किसी दोस्त या रिश्तेदार से उधार लेना ही था (पहला विकल्प क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना था). महामारी जैसे दौर में लोगों ने आर्थिक मदद के लिए और भी ज्यादा अपने भरोसेमंद करीबियों का रुख किया था.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि जब किसी रिश्ते के बीच में पैसा आ जाता है तो अक्सर चीजें उलझने लगती हैं. जाहिर है कि हम पैसे उधार उन्हीं को देते हैं जो हमारे बहुत करीब होते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कई बार रिश्ते के ढांचे को बदल देता है.
उधार लेन-देन से बिखरते हैं रिश्ते?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








