
दोस्त से मिलने पाकिस्तान पहुंचीं अंजू को लेकर PAK पुलिस ने किया चौंकाने वाला दावा
AajTak
राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है. अंजू कुछ सालों पहले ही फेसबुक के जरिए नसरुल्ला के संपर्क में आई थीं. अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर वहां की स्थानीय पुलिस ने बयान जारी किया है.
गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तान की सीमा हैदर के भारत आने की चर्चाओं के बीच राजस्थान की अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू 29 साल के नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर बाला जिला पहुंची हैं. हालांकि, अंजू के पास पाकिस्तान का वीजा है और वैध तरीके से पाकिस्तान पहुंची हैं.
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Geo.tv के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा है कि भारतीय महिला जो अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए यहां (पाकिस्तान) आई है. वह अपने नए घर में खुशी से रह रही है. अधिकारी ने आगे कहा कि स्थानीय लोगों ने अंजू को तोहफे भेंट किए हैं और वह यहां खुश है.
अंजू ने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया हैः पुलिस अधिकारी
Geo.tv के मुताबिक, अपर दीर जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के मुताबिक, अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि वह प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान आई है और यहां खुशी से रह रही है.
मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान ने कहा, "अंजू के पाकिस्तान आने की जांच पूरी हो चुकी है. वह एक महीने के विजिट वीजा पर पाकिस्तान आई है और उसके सभी दस्तावेज वैध और सही हैं. अंजू किसी भी मीडिया से इंटरव्यू के लिए बातचीत नहीं करना चाहती है."
नसरुल्लाह घर पर मौजूद नहींः पुलिस अधिकारी

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








