
दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया, बायोमेट्रिक मशीन पर उंगलियों के निशान मैच न होने पर फंस गया
AajTak
पैसों के लालच में आकर अपने मित्र की जगह पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा देने आए एक युवक को मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी युवक उतर प्रदेश के निवासी हैं.
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा देने आया उत्तर प्रदेश का फर्जी कैंडिडेंट गिरफ्तार किया गया. रतलाम के एक परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक मशीन पर जब परीक्षार्थी की उंगलियों के निशान नहीं मिले तो उसका रेटिना टेस्ट करवाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही फर्जी परीक्षार्थी बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूदकर भाग निकला. हालांकि, पुलिस ने पीछा करके आरोपी को धर दबोचा. दरअसल, रतलाम से करीब 28 किलोमीटर दूर सातरुंडा में मारुति स्कूल में आरक्षक भर्ती परीक्षा का परीक्षा सेंटर था. परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लाकर अपना सत्यापन करवाकर परीक्षा हाल में एंट्री कर रहे थे. इसी बीच, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला एक युवक पुष्पेंद्र यादव (उम्र 20) अपने इटावा निवासी दोस्त राहुल यादव के दस्तावेज परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. लेकिन कागजात वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान संदेह होने पर पूछताछ की गई तो संदेही पुष्पेंद्र स्कूल की प्रथम तल की छत के ऊपर भाग गया और स्कूल के पीछे के दरवाजे से नीचे कूदकर खेतों में निकला, जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर प्रीतम नगर लोचितारा गांव के आसपास पकड़ लिया.
पूछताछ में पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि वह राहुल यादव का दोस्त है. पैसों के लालच में राहुल यादव की जगह परीक्षा देने पहुंचा था. लेकिन परीक्षा में पहुंचने से पहले ही कागजात वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र से पूछताछ के बाद अन्य आरोपी राहुल यादव भी धराड़ टोल के पास पकड़ा गया.
आरोपी पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव (उम्र 20) का पता इशकपुर, थाना नगला खंगर, जिला फिरोजाबाद और राहुल यादव पिता शिवराम यादव (उम्र 30) इटावा जिले के चंद्रपुर बकेवर का रहने वाला है. आरोपी पुष्पेंद्र यादव के पास से आरोपी राहुल यादव का प्रवेश पत्र, मार्कशीट एवं आधार कार्ड और आरोपी राहुल यादव के पास से पुष्पेंद्र यादव का मोबाइल और आईडी कार्ड बरामद किया गया.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










