
दोस्त की बाहों में बाहें डाल मूंद ली आंखें और एक्ट्रेस ने लगा दी छलांग! Video Viral
AajTak
बंजी जंपिंग करने वाली लड़की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस है. उसके वीडियो को 41 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जिसने भी उसका वीडियो देखा दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो गया.
सोशल मीडिया पर अक्सर हैरतअंगेज वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक सिंगर और एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) करते हुए नजर आ रही हैं. ऊंचाई से कूदने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर 4 करोड़ से अधिक व्यूज बटोर चुका है.
इस सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल का नाम स्मृति पोखराल (Smriti Pokharel) है और वो नेपाल की रहने वाली हैं. स्मृति की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैनफॉलोइंग है. अकेले फेसबुक पर उनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
कुछ समय पहले उन्होंने बंजी जंपिंग करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे 4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने स्मृति पोखराल के वीडियो को लाइक भी किया है.
क्या है वायरल वीडियो में?
नेपाली सिंगर स्मृति पोखराल ने 'बंजी जंपिंग का मजा, अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ' कैप्शन के साथ इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में वो ऊंचाई पर अपनी दोस्त के साथ खड़ी नजर आ रही हैं.
कमर में सेफ़्टी के साथ रस्सी बांधकर जंप करने से पहले वो थोड़ी डरी हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, कुछ ही सेकेंड में वो ऊंचाई से जंप लगा देती हैं. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










