
दोस्तों ने ही की थी एयरफोर्सकर्मी की हत्या, लव ट्रायंगल में हुआ था मर्डर
AajTak
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सूरज एक लड़की के संपर्क में था. सूरज उससे प्यार करता था. इसी दौरान सूरज की प्रेमिका नितेश को पसंद करने लगी थी. यह बात जब सूरज को पता चली तो वह बौखला गया. उसने नितेश की हत्या का प्लान बनाया और अपने दोस्त अनुज को भी शामिल किया.
यूपी के कानपुर में एयरफोर्स कर्मी की हत्या कर दी गई थी. पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई थी. हत्या के 40 दिन बाद हत्यारे पुलिस की पकड़ में आ गए. एयरफोर्स कर्मी के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी और शव को हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, लव ट्रायंगल के चलते एयरफोर्स कर्मी की हत्या की गई थी.
दरअसल, मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे का है. यहां बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर गांव निवासी नितेश त्रिपाठी का शव सिकंदरा थाने के नेशनल हाईवे किनारे 12 जून की रात में पडा मिला था. नितेश के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नितेश की हत्या का केस दर्ज किया था.
पुलिस ने जांच में फोरेंसिक टीम और साइबर टीम की भी मदद ली थी. साथ ही पुलिस की अन्य टीम भी मामले की जांच में लगाई गई थी. 40 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने नितेश के हत्यारों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. नितेश की जान लेने वाले उसके ही दो दोस्त निकले. पुलिस ने बरौर थाना क्षेत्र के धनवापुर का रहने वाल सूरज शुक्ला और कानपुर के बर्रा का रहने वाले अनुज यादव को गिरफ्तार किया.
लव ट्रायंगल में की गई थी हत्या - पुलिस
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सूरज एक लड़की के संपर्क में था. सूरज उससे प्यार करता था. इसी दौरान सूरज की प्रेमिका नितेश को पसंद करने लगी थी. यह बात जब सूरज को पता चली तो वह बौखला गया. उसने नितेश की हत्या का प्लान बनाया और अपने दोस्त अनुज को भी उसमें शामिल किया. अनुज ने सूरज के पैसे उधार ले रखे थे इसलिए अनुज प्लान में शामिल हो गया. दोनों ने मिलकर नितेश की लोहे का हथियार (पाना) से मार-मारकर हत्या कर दी और फिर शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया था.
दोनों आरोपी भेजे गए जेल - एसपी

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






