
दोस्ती, दुष्कर्म और गर्भपात...फिर दिल्ली की एक मस्जिद में करवा दिया युवती का धर्म परिवर्तन
AajTak
Ghaziabad News: फेसबुक फ्रेंड ने किसी बहाने युवती को मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया. पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया. एक दिन पीड़िता को पता चला कि खालिद हिंदू नहीं है, तब उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए नाम बदलकर हिंदू युवती से दोस्ती की. इसके बाद रेप किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद की एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से हुई थी. उस फेसबुक फ्रेंड ने किसी बहाने युवती को मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया. पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया.
जब एक दिन पीड़िता को पता चला कि खालिद हिंदू नहीं है, बल्कि उसने अपनी पहचान छुपाई थी, तब उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया. खालिद खुद को पत्रकार भी बताता था.
आरोप के मुताबिक, खालिद पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और उसे दिल्ली के निजामुद्दीन की एक मस्जिद में ले गया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया.
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी खालिद के खिलाफ IPC- 376, 313, 323, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को विजय नगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











