
'दोपहिया बनाते हैं... और दोनों पहिए नहीं चलते', कुणाल कामरा ने OLA के सीईओ पर की टिप्पणी
AajTak
Kumal Kamra on Ola Elctric: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक पर तंज कसते हुए कहा कि,
Kumal Kamra on Ola Electric: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में फंसते नज़र आ रहे हैं. मुंबई में अपने शो के दौरान कुणाल कामरा ने कुछ ऐसी तीखी टिपण्णियां की जिससे महाराष्ट सरकार खासी नाराज है. दूसरी ओर कामरा ने एक बार फिर से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ola Electric को अपने शो में घसीटा है. इस बार कामरा ने फिर से भाविष अग्रवाल का नाम न लेते हुए ओला इलेक्ट्रिक पर कई कमेंट किए हैं और कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस की खिल्ली उड़ाई है.
इस शो के दौरान कुणाल कामरा कहते हैं कि "भारतीय व्यवसायी अपनी गलती स्वीकार भी नहीं करते. उदाहरण के लिए, ओला वाले को ही ले लीजिए... मैंने ऐसा क्या कहा जिससे वह इतना गुस्सा हो गया? यह बहुत ही सिंपल है- आप दोपहिया वाहन बनाते हैं, और उसके दोनों पहिए नहीं चल रहे हैं. और फिर भी, वह मुझसे कहता है, हमारे साथ काम करो, चलो मिलकर इंडिया बनाते हैं. मैंने कहा तुमसे एक ढंग की बाइक बन नहीं रही है... चला है इंडिया बनाने."
इसके अलावा कामरा ने नई बाइक लॉन्च के बारे में कहा कि, "अभी उन्होंने बाइक्स के नए कलर लॉन्च किए हैं. वो सोचते हैं कि शायद नए कलर के कारण बाइक चल जाए." इसके अलावा कामरा ने ओला के तकनीकी समस्याओं के बारे कहा कि, "जब से ओला की कॉन्ट्रोवर्सी हुई उसके बाद से हजारों लोगों ने मुझे सोशल मीडिया पर टैग करके अपने बाइक का चेसिस नंबर, सर्विस बुक का फोटो कॉपी इत्यादि शेयर किया. कोई मुझे डायरेक्ट मैसेज (DM) कर रहा है कि, भैया.. मेरा देख लो."
कामरा ओला के सर्विस पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि, "जो एजेंसीज बनी हैं कंज्यूमर प्रोटेक्शन के लिए... जब वो कुछ नहीं कर पा रही हैं. वो जाती है ओला के मालिक के पास.. तो वो (भाविष अग्रवाल) मोदी जी के साथ की अपनी फोटो दिखा देता है और एजेंसिया रिवर्स होकर वापस चली जाती हैं. मैं क्या कर सकता हूं." कामरा ने कहा कि "अग्रवाल को मुझे पैसे देने की बजाय ग्राहकों को रिफंड देने को प्राथमिकता देनी चाहिए."
पहले हो चुकी है तीखी बहस..
बता दें कि, बीते साल अक्टूबर 2024 में कुणाल कामरा और Ola CEO भाविष अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर बहस हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के बाद कस्टमर सर्विस को लेकर तीखी बहस शुरू हुई थी. उस वक्त कुणाल कामरा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बड़ी संख्या में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक सर्विस सेंटर पर खड़े दिखाई दे रहे थे और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कंपनी की कस्टमर सर्विस पर चिंता जाहिर की थी.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











