
देहरादून: पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी के बाद धर्म पूछा, फिर कर दी दो कश्मीरी युवकों की पिटाई
AajTak
उत्तराखंड में कश्मीरी फेरी वालों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देहरादून जिले के विकासनगर में दो मुस्लिम कश्मीरी युवकों को कथित तौर पर धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया. आरोप है कि दुकानदार ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक नाबालिग भी घायल हुआ.
उत्तराखंड में कश्मीर के फेरी वालों के साथ मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला देहरादून जिले के विकासनगर इलाके से सामने आया. यहां दो मुस्लिम कश्मीरी युवकों के साथ कथित तौर पर धार्मिक पहचान के आधार पर मारपीट की गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक फेरी लगाकर शॉल बेचने का काम करते हैं. वो विकासनगर बाजार के डाकपत्थर रोड स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए थे. आरोप है कि सामान खरीदते समय दुकानदार ने पहले उनसे उनका नाम और धर्म पूछा. युवक ने अपना नाम दानिश बताया और मुस्लिम होने की बात कही. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वे कहां से हैं और उन्होंने कश्मीर से आने की बात कही, तो दुकानदार ने कथित तौर पर धार्मिक और जातिगत टिप्पणियां शुरू कर दीं.
आतंकी हमले की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित युवकों का आरोप है कि इसके बाद दुकानदार ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया. इस मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं. हैरानी की बात यह है कि घायल युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है.
घटना की जानकारी फैलते ही इलाके का माहौल गरमा गया. गुस्साए समुदाय विशेष के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल कश्मीरी युवकों को गोद में उठाकर नारेबाजी करते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांत रुख अपनाया और पुलिस पर भरोसा जताया.
देहरादून कश्मीरी शॉल बेचने आए थे युवक

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







