
देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5G फोन, मिलेगा Google Pixel जैसा डिजाइन, इतनी है कीमत
AajTak
Lava Blaze AMOLED 2 Price in India: लावा ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको 50MP का रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये हैंडसेट सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Lava Blaze AMOLED 2 को लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन बेहद खास है. इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
स्मार्टफोन का डिजाइन काफी खास है, जो पहली नजर में किसी प्रीमियम हैंडसेट की याद दिलाएगा. इसका रियर पैनल अपकमिंग iPhone 17 Air, OnePlus Nord 4 और Google Pixel 9 सीरीज जैसा लगता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी खास बातें.
Lava Blaze AMOLED 2 में 6.67-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 10 हजार से कम है दाम
फोन में डुअल सिम और Android 15 का सपोर्ट मिलता है. Lava Blaze AMOLED 2 में 50MP का रियर कैमरा मिलता है, जो Sony IMX752 सेंसर है. इसके साथ आपको LED फ्लैश मिलेगा. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










