
देश विरोधी नारों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- देश का दुर्भाग्य, आज भी जिंदा है तालिबानी प्रवृत्ति
Zee News
उन्होंने कहा कि देश के बडे़ शायर, बड़े लोग तालिबान का समर्थन करते हैं. कहीं न कहीं इनमें मानसिक दिवालियापन दिखता है.
मनोज जैन/शाजापुरः मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम के मौके पर गुरुवार देर रात देश विरोधी नारे लगने का मामला सामने आया. कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिकता फैलाने के उद्देश्य से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए. इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि यहां आज भी कई लोग तालिबानी प्रवृत्ति के हैं. वे खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं, ऐसे लोगों की मानसिक स्थिति पर थोड़ी चिंता होती है. 'देश को फर्क नहीं पड़ता' शाजापुर से इंदौर जाते समय बीजेपी नेता कुछ देर के लिए शाजापुर में ही रुके. यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के बडे़ शायर, बड़े लोग तालिबान का समर्थन करते हैं. कहीं न कहीं इनमें मानसिक दिवालियापन दिखता है. उज्जैन में लगे देश विरोधी नारों पर उन्होंने कहा कि JNU में नारे लग रहे हों, कलकत्ता यूनिवर्सिटी में या फिर उज्जैन में लग रहे हों. ये सभी देश विरोधी काम कर रहे हैं, इनसे देश को कोई फर्क नहीं पड़ता.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








