
देश में 3 ही वैक्सीन को मंजूरी, लेकिन फ्रांसीसी दूतावास ने लगवाया मॉडर्ना का टीका, महाराष्ट्र के मंत्री का दावा
AajTak
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने केंद्र से सवाल किया कि आखिर मॉडर्ना की वैक्सीन यहां कैसे आई और कैसे यहां रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों को इसे लगाने की इजाजत दी गई. मलिक ने यह भी सवाल किया कि अगर फ्रांसीसी दूतावास इसे खरीद सकता है तो केंद्र क्यों नहीं.
कोरोना संकट के बीच वैक्सीन को लेकर सियासत गर्म है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारत में फ्रांस के दूतावास ने मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन खरीदी है और नवी मुंबई स्थित अपने नागरिकों को लगाया है. नवाब मलिक ने कहा कि ये सब तब हुआ जब देश में केवल तीन वैक्सीन (कोवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पुतनिक) को ही इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने केंद्र से सवाल किया कि आखिर मॉडर्ना की वैक्सीन यहां कैसे आई और कैसे यहां रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों को इसे लगाने की इजाजत दी गई. नवाब मलिक ने यह भी सवाल किया कि अगर फ्रांसीसी दूतावास इसे खरीद सकता है तो केंद्र क्यों नहीं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











