
देश में फिर कोरोना हुआ बेकाबू: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में संक्रमण का कहर
Zee News
देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र में संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. मध्य प्रदेश में Night Curfew लगाने की तैयारी है, तो गुजरात के 4 शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है.
नई दिल्ली: कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है, देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो गया है. तो वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. गुजरात के चार जिलों में 31 मार्च तक के लिए नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हुआ. राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 हजार 922 मामले सामने आए हैं. पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. भोपाल और इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगेगा. मध्य प्रदेश के 8 शहरों में 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










