
देश में कहीं भी पेपर बॉक्स तोड़ने के लिए संजीव मुखिया गैंग के एक्सपर्ट बुलाए जाते हैं: रवि अत्री के इंटेरोगेशन से खुले कई राज
AajTak
रवि अत्री की इंटेरोगेशन रिपोर्ट में संजीव मुखिया के बारे में कई खुलासे हुए हैं. रवि अत्री ने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग के पेपर लीक करने में माहिर है. उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है.
NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामसे में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की तलाश बिहार पुलिस पहले से कर रही है. EOU से पेपर लीक जांच की रिपोर्ट और सबूत हासिल करने के बाद अब CBI भी संजीव मुखिया को दबोचने के लिए अपनी टीम लगा सकती है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पकड़े रवि अत्री भी संजीव मुखिया से जुड़ा है. संजीव मुखिया, पुलिस के हाथ लगता है तो नीट के अलावा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, रिवेन्यू ऑफिसर भर्ती (RO/ARO) पेपर लीक, बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 3.O) समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक की गुत्थी सुलझ सकती है. आजतक के हाथ लगी रवि अत्री के इंटेरोगेशन रिपोर्ट के मुताबिक संजीव मुखिया एग्जाम पेपर लीक करवाने का पुराना खिलाड़ी है. रवि अत्री और संजीव मुखिया का गैंग आपस में जुड़ा हुआ था.
दरअसल, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने अपने रवि अत्री समेत 18 आरोपियों के खिलाफ यूपी सिपाही भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है. ग्रेटर नोएडा का रहने वाला रवि अत्री 'पेपर लीक' का माहिर खिलाड़ी बताया जा रहा है. रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा ने ही मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया था. यूपीएसटीएफ़ ने 10 अप्रैल को रवि अत्री को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल पेपर लीक की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने संजीव मुखिया का नाम लिया था. उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक और NEET पेपर लीक करवाने वाले गैंग आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.
संजीव और उसका बेटा शिव कुमार पेपर लीक के सबसे बड़े किंगपिन
रवि अत्री की इंटेरोगेशन रिपोर्ट में संजीव मुखिया के बारे में कई खुलासे हुए हैं. रवि अत्री ने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग के पेपर लीक करने में माहिर है. उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है. संजीव मुखिया ब्लूटूथ के जरिए देश में होने वाले अलग-अलग एग्जाम में सॉल्वर बैठाता था. वह ब्लूटूथ खरीदने दिल्ली भी आता था. संजीव और उसका बेटा शिव कुमार पेपर लीक के सबसे बड़े किंगपिन हैं.
संजीव मुखिया गैंग से है संबंध, बेटे के साथ की थी पढ़ाई दरअसल, यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का मुख्य आरोपी रवि अत्री बिहार के संजीव मुखिया और अतुल वत्स के साथ जुड़ा हुआ है. रवि अत्री और संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं. संजीव मुखिया का बेटा बीपीएससी टीचर परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पहले से जेल में है.
डॉक्टरी की तैयारी के दौरान सॉल्वर गैंग में जुड़ा सूत्रों के मुताबिक, रवि अत्री ने पूछताछ में बताया कि जब वह 12वीं पास कर मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया था तभी पेपर लीक कराने वाले माफियाओं के संपर्क में आ गया था. रवि पहले भी पीएमटी पेपर लीक में जेल जा चुका है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







