
देश छोड़ दुबई में बसी-बदला धर्म, हिजाब पहनती है ये मशहूर हसीना, दो शादियां टूटने पर निकले आंसू
AajTak
राखी सावंत की जिंदगी किसी खुली किताब से कम नहीं है. राखी हमेशा अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं. अब उन्होंने अपने तलाक और धर्म परिवर्तन पर बात की. राखी इस दौरान इमोशनल भी होती दिखीं.
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो हमेशा खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं. राखी अब सना खान के रमजान स्पेशल शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की.
राखी को शादी में मिला दर्द
राखी ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं. उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. अपना दर्द बयां करते हुए राखी बोलीं- स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला. कोई देखे ना देखे हमारा खुदा तो देख रहा है. लोग कहते हैं कि मैं कामयाब हुई. लोगों के दिलों में मैंने बहुत जगह बनाई. बहुत काम किया, नाम बनाया. लोगों का प्यार मिला. लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं फेलियर हूं.
राखी अपने तलाक पर बोलीं- मैं मानती हूं जो होता है अच्छे के लिए होता है. मैंने उमराह किया तो दुआ की मैं उस बंदे को माफ करती हूं जिसने मुझे यहां पहुंचाया. राखी ये कहते हुए रो पड़ीं. वो रोते हुए बोलीं- मैं उसे माफ करती हूं, जिसने मुझे हर तरीके से लूटा. दिमागी तौर से, पैसों से. पहले मुझे लगा कि मेरे साथ क्या हो गया. मुझे निकाह करके छोड़ दिया. मेरे पैसे लूट लिए.
लेकिन जब मैंने निकाह के दौरान इस्लाम कुबूला तो मैंने मुश्किल वक्त में भी कभी खुदा को नहीं छोड़ा. मैं रोती गई, मरती गई, सिर पटकती गई. लेकिन मैंने खुदा को नहीं छोड़ा. खुदा ने भी मेरे साथ दिया. आज मैं दुबई में आलीशान जिंदगी जी रही हूं.
राखी ने बदला धर्म

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












