
देश के इस जिले में हर साल होता है वाइन फेस्टिवल का आयोजन, खासियत जानकर होगी हैरानी
Zee News
दुनिया के कई देशों में हर साल वाइन फेस्टिवल (Wine Festival) का आयोजन बड़े जोर-शोर से किया जाता है. फ्रांस का वाइन फेस्टिवल दुनिया भर में मशहूर है. ऐसे में आपको बता दें कि भारत में भी वाइन फेस्टिवल मनाया जाता है.
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में हर साल वाइन फेस्टिवल (Wine Festival) का आयोजन बड़े जोर-शोर से किया जाता है. फ्रांस का वाइन फेस्टिवल दुनिया भर में मशहूर है. ऐसे में आपको बता दें कि भारत में भी वाइन फेस्टिवल मनाया जाता है. यहां बात महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले की जो वाइन के उत्पादन के लिए भी मशहूर है. नासिक (Nasik) में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय अंगूर उत्पादक और वाइन फैक्टरी मालिक हर साल ‘वाइन फेस्टिवल’ का आयोजन करते हैं. वाइन फेस्टिवल हर साल फरवरी में आयोजित किया जाता है और मार्च तक चलता है. प्रदेश में वाइन टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू इस समारोह में सैलानियों के सामने विभिन्न भारतीय कंपनियों जैसे सुला वाइन, पेरनॉड रिकार्ड, वलोन, सोमा वाइन, यॉर्क वाइनरी, विंचुर वाइन और ग्रोवर जम्पा समेत कई तरह की उम्दा किस्मों को डिस्प्ले किया जाता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










