
'देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण...', दिल्ली CM चुने जाने के बाद बोलीं रेखा गुप्ता
AajTak
रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ राज्य भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़, शहर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत भी थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे.
पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भाजपा ने बुधवार को इसकी घोषणा की. भाजपा विधायक दल की बैठक में गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया. रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में पद की शपथ लेंगे. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वह वर्तमान में भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी.
रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ राज्य भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़, शहर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत भी थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने रेखा गुप्ता पर क्यों लगाया दांव, दिग्गजों को पछाड़ दिल्ली को कैसे मिली महिला मुख्यमंत्री
इसके बाद रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के भाजपा आलाकमान को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया. 27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. यह देश की सभी महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है. हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. भाजपा की हर प्रतिबद्धता को पूरा करना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है."
दिल्ली में चौथी महिला सीएम
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद वह दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी. गुप्ता के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








