
देशभर से कोरोनाकाल में क्यों बजवाई थी थाली? पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' में बताई वजह
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से बात की. पीएम ने कोरोनाकाल में लोगों से थाली बजवाने के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही पीएम ने यह भी बताया कि लोगों से कोरोना वॉरियर्स के नाम पर दीया जलाने के लिए क्यों कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा (Pariksha Par Charcha 2024) की. पीएम ने स्टूडेंट्स को एग्जाम की टेंशन दूर करने का मंत्र दिया. देशभर के स्टूडेंट्स, अभिभावक और अध्यापकों के साथ संवाद किया. पीएम ने तमाम उदाहरण देकर बच्चों को मोटिवेट किया. किसी भी तरह के दबाव से निपटने के बारे में तैयार रहने के लिए कहा. पीएम ने कोरोनाकाल का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे कि मुश्किल समय का सामना बहादुरी से करना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा, कोरानाकाल में मैंने देशवासियों से ताली थाली बजाने को कहा. हालांकि, यह कोरोना को खत्म नहीं करता लेकिन एक सामूहिक शक्ति को जन्म देता है. पहले खेल के मैदान में हमारे लोग जाते थे. कभी कोई जीतकर आता है तो कई जीतकर नहीं आता है. पहले कोई नहीं पूछता था, लेकिन मैंने कहा कि मैं इसके ढोल पीटूंगा. जिसके पास जितना सामर्थ्य है, उसका सही उपयोग करना चाहिए. अच्छी सरकार चलाने के लिए इन समस्याओं के समाधान के लिए भी आपको नीचे से ऊपर की तरफ सही जानकारी और गाइडेंस आना चाहिए.
'मुश्किल वक्त से घबराना नहीं है'
पीएम मोदी ने आगे कहा, अगर यह सही रहा तो आप चीजों को संभाल सकते हैं. कोरोना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है. मैंने छोटी-सी खिड़की भी खुली नहीं रखी है कि निराशा वहां से आ जाए. पीएम ने बच्चों से कहा कि कितनी भी मुश्किल आ जाए, आपको कभी भी घबराना नहीं है. उसका सामना करना है और जीतकर निकलना है.
Pariksha Pe Charcha 2024: सिर्फ 30 सेकेंड में कैसे सो जाते हैं PM मोदी, रील के आदी छात्रों को बताया सीक्रेट
'इससे एकता का एहसास हुआ'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







