
देशभर में 824 CHC पर होगी कोविड-19 हेल्प डेस्क की शुरुआत, जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन
AajTak
इसके साथ ही देश भर के 824 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की आज से शुरुआत हो जाएगी. ये हेल्प डेस्क देश के अधिकांश जनपद के कम्युनिटी हेल्थ सेन्टर में लगाये जायेंगे. जिससे वहां के स्थानीय लोगो को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओ की जानकारी आसानी से मिल सके.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यक्रम One District One Health Community Centre Help Desk का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही देश भर के 824 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की आज से शुरुआत हो जाएगी. ये हेल्प डेस्क देश के अधिकांश जनपद के कम्युनिटी हेल्थ सेन्टर में लगाये जायेंगे. जिससे वहां के स्थानीय लोगो को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओ की जानकारी आसानी से मिल सके. इस हेल्प डेस्क पर देश में 24 घंटे किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रंहेंगे, और लोगो को उचित जानकारी और सेवा मुहैया कराएंगे.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











