
देशभर में 3 साल में 131 ट्रेन हादसे, पिछले 14 दिन में 8 एक्सीडेंट, कितनी हैप्पी है रेल की जर्नी?
AajTak
भारतीय रेल में जनता की जान सुरक्षित होने की गारंटी एक बार फिर ट्रेन समेत पटरी से उतर गई है. उतर गए हैं भारतीय रेल के वो डिब्बे, जिन्हें ना जाने कब से सुरक्षा कवच पहनाने के नाम पर वाहवाही लूटी गई है, लेकिन हर बार पटरी से ट्रेन उतर जाती है. 6 हफ्ते में देश में ट्रेन हादसे 17 लोगों की जान ले चुके हैं. झारखंड में ही 6 महीने में तीसरा रेल हादसा हुआ है.
ट्रेन में सुरक्षित सफर को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचेंगे या नहीं, कहीं ट्रेन हादसे का शिकार तो नहीं हो जाएगी. ये चिंता आमजन को सताने लगी है. क्योंकि यात्रियों के लिए सुरक्षा कवच का वीडियो बनाने वाले मौजूदा रेल मंत्री के कार्यकाल में हर महीने 2 पैसेंजर ट्रेन और 1 मालगाड़ी पटरी से उतर जा रही है.
भारतीय रेल में जनता की जान सुरक्षित होने की गारंटी एक बार फिर ट्रेन समेत पटरी से उतर गई है. उतर गए हैं भारतीय रेल के वो डिब्बे, जिन्हें ना जाने कब से सुरक्षा कवच पहनाने के नाम पर वाहवाही लूटी गई है, लेकिन हर बार पटरी से ट्रेन उतर जाती है. उतर जाता है आम आदमी की सुरक्षा का भरोसा. सुरक्षित घर पहुंचने का विश्वास औऱ बिखर जाता है कि पटरियों पर डिब्बों की तरह ये ऐतबार कि जिस ट्रेन का सफर करने लायक पैसा जनता के पास होता है, उस ट्रेन से सफर सुरक्षित भी होगा.
6 हफ्ते में ट्रेन हादसों में 17 लोगों की मौत
6 हफ्ते में देश में ट्रेन हादसे 17 लोगों की जान ले चुके हैं. झारखंड में ही 6 महीने में तीसरा रेल हादसा हुआ है. अबकी बार मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, दावा है कि ट्रैक के बगल में पहले से मालगाड़ी के उतरे डिब्बे हादसे की वजह हो सकते हैं. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा जख्मी हो गए हैं.
पिछले 3 साल में 131 रेल हादसे हुए
RTI के जरिए रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2021 से 17 जून 2024 तक देश में 131 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं, इनमें से 92 ट्रेन डिरेलमेंट की घटनाएं हैं. इन दुर्घटनाओं में 64 पैसेंजर ट्रेन और 28 मालगाड़ी शामिल हैं, पिछले तीन सालों में हर महीने 2 पैसेंजर ट्रेन और 1 मालगाड़ी डिरेल हुई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











