
देशभर के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली तक असर
AajTak
दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और वाराणसी समेत कई एयरपोर्ट्स पर बुधवार सुबह चेक-इन सिस्टम ठप होने से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित रहीं. Microsoft Windows की ग्लोबल आउटेज के कारण IT सिस्टम फेल हुआ और कई जगह मैनुअल चेक-इन करना पड़ा. हैदराबाद में 19 और बेंगलुरु में 42 उड़ानें रद्द हुईं. IndiGo और Air India ने देरी व कैंसिलेशन की पुष्टि की. पिछले महीने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी ऐसी तकनीकी दिक्कत सामने आई थी.
देश के कई एयरपोर्ट्स पर बुधवार सुबह चेक-इन सिस्टम अचानक ठप हो गया, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कई उड़ानें देरी से चलीं. वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को नोटिस जारी कर बताया गया कि Microsoft Windows की ग्लोबल आउटेज के चलते एयरपोर्ट के IT और चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुए हैं. बेंगलुरु एयरपोर्ट से 42 उड़ानें कैंसिल की गईं.
नोटिस में यह भी बताया गया कि वाराणसी में IndiGo, SpiceJet, Akasa Air और Air India Express की सेवाएं प्रभावित हुईं. हालांकि, Microsoft और एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. कई जगह एयरलाइंस को मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग पर निर्भर होना पड़ा.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल तकनीकी गड़बड़ी का सबसे बड़ा असर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां सुबह-सुबह यात्रियों की भारी भीड़ एयरलाइन हेल्पडेस्क के सामने जमा हो गई. लोग टिकट और मोबाइल फोन उठाकर स्टाफ से उड़ानों की जानकारी मांगते दिखे. आज हैदराबाद एयरपोर्ट पर 7 उड़ानें(डिपार्चर), 12 अराइवल रद्द किए गए.
बेंगलुरु और दिल्ली एयरपोर्ट भी प्रभावित बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानें देरी से चलीं. कम से कम 4 उड़ानें लेट अराइवल के कारण देरी का शिकार हुईं और IndiGo की कई सेवाएं परिचालन कारणों से रद्द करनी पड़ीं. कुल मिलाकर एयरलाइन ने आज 42 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें 22 अराइवल और 20 डिपार्चर शामिल रहीं.
दिल्ली एयरपोर्ट (DIAL) ने भी सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी कर कहा कि कुछ घरेलू एयरलाइंस परिचालन संबंधी चुनौतियों से जूझ रही हैं, जिससे शेड्यूल प्रभावित हो सकता है.
एयरलाइंस ने दिया अपडेट Air India ने बताया कि थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह बहाल कर दिया गया है और सभी एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सामान्य रूप से चल रहा है. IndiGo ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तकनीकी दिक्कतों, भीड़भाड़ और ऑपरेशनल आवश्यकताओं की वजह से देरी और कैंसलेशन बढ़े हैं. प्रभावित यात्रियों को विकल्प उड़ान या रिफंड की सुविधा दी जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










