
देव दिवाली आज... नदी-तालाब के किनारे गेहूं के दाने बिछाकर उस पर जलाएं 11 दीपक, कर्ज, रोग और पितृदोष से मिलेगी मुक्ति
AajTak
कार्तिक मास की पूर्णिमा को दीपदान करने का विशेष धार्मिक महत्व है, जो पितृ शांति, कर्ज मुक्ति, रोगों से राहत और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति प्रदान करता है. नदी तट या तालाब पर दीपदान करने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
सनातन परंपरा में कार्तिक मास की पूर्णिमा का महत्व दिवाली के दिन की ही तरह है, बल्कि उससे भी अधिक है. कार्तिक पूर्णिमा को नदी तट पर दीपदान करने का महत्व बताया गया है. अगर आप नदी तट पर दीपदान नहीं कर पा रहे हैं तो आस-पास किसी तालाब या जल स्त्रोत पर भी दीपदान कर सकते हैं. इस दीपदान का फल इतना है कि आप कर्ज की परेशानी से मुक्त हो सकते हैं और अगर पितृ दोष से पीड़ित हैं, विवाह के योग नहीं बन रहे हैं और रोग से परेशान हैं तो इसका भी निदान हो सकता है.
कार्तिक महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दौरान भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है. इसके अलावा, कार्तिक माह में दीपदान करना बहुत ही विशेष माना जाता है.
नदीतट या तालाब पर दीपदान का महत्व पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष, देवताओं की कृपा प्राप्ति, और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और व्यक्ति को अकाल मृत्यु और पापों से बचाता है. विशेष रूप से, कार्तिक मास और कार्तिक पूर्णिमा जैसे अवसरों पर किया गया दीपदान अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है.
पितरों की शांति: नदी के तट पर दीपदान करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिलता है.कर्ज से मुक्ति: इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है, देवी लक्ष्मी के प्रसन्न होने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति: दीपदान घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
पापों से मुक्ति: कार्तिक पूर्णिमा का दीपदान पातक हरण भी करता है. वह पापों को नष्ट करके शुभ लक्षणों को बढ़ाता है.
अकाल मृत्यु से बचाव: दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है.ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचाव: यह यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभावों से भी बचाता है.शुभ और पुण्य: सभी स्नान पर्वों और व्रत के समय दीपदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








